विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन के बाद भी छिन गया मेडल! अब दूसरे स्टार खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

World Cup 2023: विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ा। पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उनका गोल्ड मेडल दूसरे खिलाड़ी को मिल गया।

Virat Kohli Passed Gold Medal to Shardul Thakur After IND vs AFG Match World Cup 2023

Virat Kohli Passed Gold Medal to Shardul Thakur After IND vs AFG Match World Cup 2023

World Cup 2023: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। दिग्गज खिलाड़ी के बल्ले से दोनों मैचों में अर्धशतक निकला और फील्ड में भी उनका जोश शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने स्लिप पर एक कमाल का कैच पकड़ा था और अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने एक बेहतरीन कैच लपका। पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दिलीप ने एक खास गोल्ड मेडल दिया था। पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद यह मेडल विराट से दूसरे खिलाड़ी को दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के माहौल को हेल्दी रखने के लिए एक खास मुहिम शुरू की है। इसके मुताबिक मैच के बाद टीम के बेस्ट फील्डर को मेडल सौंपा जा रहा है। पहले मैच में विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिला था। अब दूसरे मैच में विराट से यह मेडल दूसरे खिलाड़ी को पास किया गया है। इस मैच के बाद यह अवॉर्ड अब शार्दुल ठाकुर को मिला है। इस पूरे खुशनुमा माहौल का वीडियो बीसीसीआई टीवी पर है। इसका लिंक बीसीसीआई द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन

कैसा रहा शार्दुल का प्रदर्शन?

अफगानिस्तान के खिलाफ शार्दुल ठाकुर वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे। इस मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए उन्होंने रहमत शाह के रूप में अपना पहला विकेट भी लिया। फिर इतना ही नहीं उन्होंने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए भी कमाल किया और शानदार कैच लेकर खतरनाक रहमनुल्लाह गुरबाज को वापस पवेलियन भेजा। इसके लिए उन्हें मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिला। गेंदबाजी में शार्दुल ने 6 ओवर फेंके और 31 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मिलेगा मौका?

टीम इंडिया अब अपना तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में बड़ा सवाल होगा कि शार्दुल को जगह मिल पाती है या नहीं। पहले मैच में स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर रविचंद्रन अश्विन उतरे थे। उसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली की पिच पर शार्दुल को मौका मिला। अब अहमदाबाद में भी बल्लेबाजी के अनुकूल पिच है। ऐसे में शार्दुल को एक बार फिर से तरजीह दी जा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ