T20 में नहीं दिखेगा Virat Kohli और Rohit Sharma का जलवा, टीम इंडिया में चयन के दरवाजे हमेशा के लिए हो सकते हैं बंद!

IND vs WI 2nd ODI Virat Kohli Rohit Sharma

IND vs NZ: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार की देर रात टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड की टी20 टीम की बात करें तो इसमें रणजी में दमदार प्रदर्शन कर रहे पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। वहीं एक और बड़ी बात ये भी है कि स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल नहीं गया है। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के लिए टी20 के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।

विराट और रोहित का टी20 टीम से बाहर होना स्थायी

बता दें कि टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इससे पहले न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ भी खेली गई सीरीज में इन दोनों को शामिल नहीं किया गया था और कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई थी। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल ना करना ये साफ संकेत देता है कि बोर्ड इन दोनों को सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करना देना चाहती है और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में इनका खेलना मुश्किल है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने दी ये जानकारी

इस मामले पर बीसीसीआई के अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा कि ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली का भारतीय टी20 टीम से बाहर होना स्थायी है। भविष्य में कुछ भी हो सकता है लेकिन फिलहाल हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। आगे बढ़ें और 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम की योजना बनाएं। दुर्भाग्य से, वे चीजों की नई योजना में फिट नहीं होते हैं।”

बीसीसीआई अधिकारी ने भी कहा कि ‘हम उनका भविष्य कैसे तय कर सकते हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता केवल भारतीय क्रिकेट के भले के लिए टीमों का चयन कर सकते हैं। रोहित, विराट और अन्य अपने भविष्य के बारे में फैसला लेने और बोलने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ