विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट देख Iceland Cricket गदगद, ट्वीट कर कहा- 'यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ' में अच्छा होना जरूरी

Virat Kohli Marksheet

Virat Kohli Marksheet

नई दिल्ली: जहां एक ओर आईपीएल का आगाज होने जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई बोर्ड अपना रिजल्ट जारी कर रहे हैं। इस बीच भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की 10वीं की मार्कशीट चर्चा का विषय बनी हुई है। कोहली की ये मार्कशीट बोर्ड रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मोटिवेशन साबित हो सकती है क्योंकि कम नंबर के बावजूद विराट अपने करियर में इतने सफल हुए हैं कि उनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए।

विज्ञापन

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया ट्वीट

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी विराट कोहली की मार्कशीट को लेकर ट्वीट किया है। विराट कोहली की मार्कशीट की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यूनिवर्सिटी जाने से ज्यादा जरूरी है ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ’ में अच्छा होना। यदि आपके ग्रेड गणित और विज्ञान में शीर्ष पर नहीं हैं, तो बल्लेबाजी करने का प्रयास करें। विराट ने यही किया और सब कुछ ठीक हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

नंबरों के आधार पर किसी को नहीं आंका जा सकता

दरअसल, विराट ने अपनी मार्कशीट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि यह मजेदार है कि कैसे चीजें आपकी मार्कशीट में सबसे कम दिखती हैं, वही आपके कैरेक्टर में सबसे अधिक जोड़ती हैं। दरअसल, कोहली की इस बात के मायने ये हो सकते हैं कि मार्कशीट से किसी की प्रतिभा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। नंबरों के आधार पर किसी को कम या ज्यादा नहीं आंका जा सकता। तमाम चुनौतियों के बावजूद जो आगे बढ़ने का माद्दा रखते हैं, वही जीवन में सफल होते हैं। विराट कोहली आज दुनिया के महान बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

जानिए कितने नंबर किए थे हासिल

क्रिकेट मैदान में अब तक अनगिनत रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके विराट कोहली ने साल 2004 में 10वीं की परीक्षा को पास किया था। उन्होंने अंग्रेजी में 83, हिंदी में 75, गणित में 51, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी आइटी में 74 अंक हासिल किए थे। उनके सिर्फ इंग्लिश विषय में ही A1 ग्रेड आई थी। हिंदी में B1, मैथ्स में C2, साइंस में C1, सोशल साइंस में A2 और इंट्रोडक्टरी आइटी में C2 ग्रेड प्राप्त की थी। कोहली ने गुरुवार को अपनी 10वीं की मार्कशीट माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू पर शेयर की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ