Usman Khawaja Love Story: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने लगातार उम्दा प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी गहरी पैठ बनाई है। 36 वर्षीय ख्वाजा मैदान में शॉट लगाते हुए जितना दिलकश नजर आते हैं। उनका निजी जीवन भी उतना ही खूबसूरत है।
साल 2018 में उस्मान ख्वाजा ने रेचल मैक्लेलेन से शादी की थी। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मैक्लेलेन ख्वाजा से करीब नौ साल छोटी हैं। यही नहीं मैक्लेलेन, ख्वाजा के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था।
उस्मान ख्वाजा और रेचल मैक्लेलेन ने साल 2016 में सगाई की थी। सगाई के करीब दो साल बाद ही साल 2018 में क्यूट कपल्स ने शादी कर ली। शादी से पहले मैक्लेलेन एक कैथोलिक क्रिश्चियन थीं, लेकिन ख्वाजा से शादी करने के लिए उन्होंने बाद में इस्लाम धर्म अपना लिया।
मैक्लेलेन के इस्लाम कबूल करते ही ख्वाजा का परिवार भी उन्हें अपनाने के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद उन्होंने इस्लामिक रीति रिवाज से अपनी शादी पूरी की।
बता दें रेचल दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। यही वजह है कि वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। रेचल के चाहने वालों की एक लंबी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 114K लोग फॉलो करते हैं।
ख्वाजा और रेचल की मौजूदा समय में दो बेटियां हैं। क्यूट कपल्स की पहली मुलाकात सिडनी में हुई थी। अपने धर्म परिवर्तन के बारे में रचेल ने बात करते हुए बताया था कि उन्होंने बिना किसी दबाव एवं जोर जबर्दस्ती के इस्लाम स्वीकार किया था।