6.1 ओवर में चटका डाले 6 विकेट, 19 साल की गेंदबाज ने 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Thipatcha Putthawong

Thipatcha Putthawong

नई दिल्ली: दुनियाभर में क्रिकेट का नया टैलेंट सामने आ रहा है। एक ऐसी ही युवा प्रतिभा थाईलैंड में सामने आई है। थाईलैंड टूर पर आई जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ पहले ही वनडे में 19 साल की लेफ्ट आर्म स्पिनर थिपाचा पुथावोंग ने ऐसा कहर बरपाया कि एक के बाद एक विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए।

विज्ञापन

बैंकॉक में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। 50 ओवर में इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम थिपाचा की जादुई गेंदबाजी में फंसकर 24.1 ओवर में महज 76 रन पर ढेर हो गई। इस तरह न केवल थाई वुमंस ने ये मुकाबला 78 रनों से जीता बल्कि थिपाचा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास भी रच दिया।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: क्या पहले ही मैच में जेसन रॉय हो गए चोटिल? सुनील गावस्कर ने उठाया जरूरी सवाल

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाली दुनिया की छठी गेंदबाज 

थिपाचा पुथावोंग ने कुल 6.1 ओवर में महज 6 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इन आंकड़ों के साथ वह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाली दुनिया की छठी गेंदबाज बन गईं। इसके साथ ही वे ये कारनामा करने वाली अपने देश की पहली ऐसी गेंदबाज भी बन गईं।

विज्ञापन

थिपाचा की शानदार गेंदबजी के चलते थाई वुमन का नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया। इससे पहले दूर-दूर तक थाईलैंड का नाम दिखाई नहीं देता था। वैसे ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो महिला वनडे क्रिकेट की एक ईनिंग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तान की गेंदबाज साजिदा शाह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2003 में 8 ओवर में 4 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। आज तक उनका ये रिकॉर्ड कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ सकी है।

और पढ़िए – PAK vs NZ: आखिरकार इमाद वसीम ने पूरे किए ओवर, पावरप्ले में कमाल देख फैंस गदगद

तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड 

थिपाचा ने इन आंकड़ों के साथ लगभग 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। दरअसल, 14 जनवरी 1982 को न्यूजीलैंड की गेंदबाज जैकी लॉर्ड ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ ऑकलैंड में 8 ओवर में 10 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। थिपाचा ने अपने बॉलिंग फिगर से ये रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। इसी के साथ वह बेस्ट बॉलिंग फिगर वाली आठवीं सबसे युवा गेंदबाज भी बन गईं।

विज्ञापन

कौन हैं थिपाचा पुथावोंग

खास बात यह है कि 19 साल की इस गेंदबाज ने अब तक महज 5 ही वनडे खेले हैं। इसमें उनके नाम 10 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं 24 टी-20 मैचों में उन्होंने 22 विकेट चटकाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ