Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में खिताबी मुकाबला खेलना है। बोर्ड की ओर घोषित 15 सदस्यीय टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर को भी 15 खिलाड़ियों के स्कवॉड में शामिल किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 9 जून से लेकर 13 जून 2023 तक खेला जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली ही अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के स्कवॉड में इंग्लैंड की पिच के हिसाब से 5 तेंज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं इसमें सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे अजिंक्य रहाणे बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में पांच इनिंग में ही 209 रन बना लिए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 155 से ज्यादा की है। रहाणे ने इससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी।
अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अब तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। रहाणे ने अपने करियर में 12 शतक और 25 अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020 में खेली गई सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी। उनकी ही कप्तानी के दौरान भारत ने गाबा में विजय हासिल की थी।
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia squad for ICC World Test Championship 2023 Final announced.
Details 🔽 #WTC23 https://t.co/sz7F5ByfiU pic.twitter.com/KIcH530rOL
— BCCI (@BCCI) April 25, 2023
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
पैट कमिंस (c), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (vc) , मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।