IND vs BAN: भारत से हुई बड़ी चूक, OUT होने के बाद भी नहीं की अपील...

IND vs BAN ODI World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत से बड़ी चूक हो गई है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तंजीद हसन को जीवनदान मिला है।

Tanzid Hasan Life on Jasprit Bumrah ball No appeal not out IND vs BAn ODi World Cup 2023

भारत से हुई चूक।

Tanzid Hasan Life on Jasprit Bumrah ball: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच विश्व कप का 17वां मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जब बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान टीम इंडिया से बड़ी चूक हो गई है। भारत ने बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तंजीद हसन को जीवनदान दे दिया है। बुमराह की गेंद पर भारत के पास मौका था कि तंजीद का विकेट चटका सके, लेकिन भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अपील नहीं की। भारत के खिलाड़ियों को लगा कि गेंद पहले बल्ले पर जा लगी है, लेकिन बाद में जब देखा गया तो गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी थी। ऐसे में भारत ने एक विकेट पाने का मौका खो दिया है।

विज्ञापन

कुलदीप के शिकार हुए तंजीद 

बता दें कि तंजीद हसन ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार पारी खेली है। तंजीद ने मुकाबले में सिर्फ 43 गेंदों में शानदार 51 रन जड़ दिए हैं। इस पारी में कुलदीप ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। तंजीद ने शानदार पारी खेलते हुए बांग्लादेश को शानदार शुरुआत कर दी है। हालांकि बाद में वह भारत के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव के गेंद के शिकार हो गए। कुलदीप ने बांग्लादेश को पहला झटका देते हुए ओपनिंग जोड़ी भी तोड़ दी, जो कि खतरनाक साबित हो रही थी।

विज्ञापन

स्पिनर का दिख रहा दम

इस विश्व कप स्पिनरों का खासा दबदवा देखा जा रहा है। भारत का मैदान हमेशा से स्पिनरों के लिए मददगार रहा है। इस मैदान पर भी स्पिनर ने विकेट चटकाने की शुरुआत कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज भी स्पिनरों का दबदवा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ