नई दिल्ली: बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने संन्यास वापस ले लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का ऐलान करने के एक दिन बाद ही उन्होंने शुक्रवार को इसे वापस लेने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, तमीम ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद ये निर्णय लिया। उनकी मुलाकात शुक्रवार दोपहर ढाका स्थित पीएम आवास पर हुई। तमीम ने अपनी पत्नी के साथ पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा और बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन के साथ हसीना से मुलाकात की।

विज्ञापन

संसद सदस्य मशरफे ने निभाई भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, संसद सदस्य मशरफे ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए प्रधानमंत्री से बात की थी। हालांकि तब तक तमीम ने हसन के साथ अपने संन्यास के बारे में चर्चा करने से इनकार कर दिया था। बाद में वे मान गए। तमीम ने गुरुवार दोपहर संन्यास की घोषणा की थी। एक लाइव टीवी प्रोग्राम में अपने फैसले के बारे में 13 मिनट का भाषण देते समय वह कई बार रो पड़े।

विज्ञापन

छह सप्ताह का ब्रेक

हालांकि तमीम ने शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने खुलासा किया कि चोटों से उबरने के लिए उन्हें छह सप्ताह का ब्रेक दिया गया था। तमीम ने कहा- “प्रधानमंत्री ने मुझे आज दोपहर अपने आवास पर आमंत्रित किया। हमारी लंबी चर्चा हुई जिसके बाद उन्होंने मुझे क्रिकेट में वापसी का निर्देश दिया। मैं अपना संन्यास वापस ले रहा हूं। मैं किसी को ना नहीं कह सकता, लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को ना कहना असंभव है। मशरफे भाई ने मुझे तब बुलाया जब पापोन हसन यहां थे। प्रधानमंत्री ने मुझे डेढ़ महीने का ब्रेक लेने की बात कही। मैं अपना इलाज पूरा करूंगा और क्रिकेट खेलने के लिए लौटूंगा।”

विज्ञापन

तमीम रीहैब से गुजरेंगे 

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) प्रमुख हसन ने कहा कि उन्हें इस बात से राहत मिली है कि वह तमीम के साथ बैठकर उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मना सके। हसन ने कहा, “उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर मुझे पता चला कि वह अपने फैसले को लेकर भावुक थे।” “मुझे पता था कि अगर हम आमने-सामने बैठ सकें तो मैं समाधान ढूंढ़ सकता हूं। हम प्रधानमंत्री के माध्यम से उनके साथ बैठे। वह रिटायर नहीं हुए हैं। उन्होंने छह सप्ताह का ब्रेक लिया है, वह रीहैब से गुजरेंगे और शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होंगे। वह जल्द ही क्रिकेट में वापसी करेंगे।”

लिटन दास बने कप्तान 

तमीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में बांग्लादेश का नेतृत्व करने के एक दिन बाद अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वह शेष श्रृंखला में नहीं दिखेंगे। 8 और 11 जुलाई को बचे हुए मैचों के लिए लिटन दास को कप्तान नियुक्त किया गया है। दरअसल, तमीम अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने इस सीरीज से पहले कहा था कि मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं, लेकिन उपलब्ध रहूंगा। संभवतया उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ