T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पीएम इमरान खान का बयान, गिनाई टीम की यह खासियत 

imran khan

इमरान खान

विज्ञापन

T20 World Cup:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का T20 World Cup में इंग्लैंड से पाकिस्तान की हुई पर बयान आया है। इस दौरान वह पाकिस्तानी टीम के समर्थन में खड़े हुए दिखे। उन्होंने हार को खेल का एक हिस्सा बताते हुए टीम की कई खासियत गिनाई हैं।

अभी पढ़ें – BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता से वापस लिया नाम, ये रही वजह

विज्ञापन

 

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी पीटीआई के ट्वीटर हैंडल पर वीडिया साझा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे ओर अच्छा करेंगे और देश को जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन

पूर्व पीएम ने आगे कहा कि फाइनल खत्म हो गया है। मुझे इस बात का इल्म है मेरी कौम इस समय पाकिस्तान की हार से सदमे से गुजर रही है। वह बोले हार जीत खेल का हिस्सा है। यह होती है लेकिन यह देखने वाली बात है कि हमारी टीम आखिरी तक लड़ी।

विज्ञापन

इमरान खान ट्वीटर पर जारी एक वीडियो में कहा मैं हमेशा कहता हूं टीम को आखिरी तक लड़ना चाहिए जो हमारी टीम ने किया। मैच में टीम ने आखिरी गेंद तक कोशिश की। वह बोले की शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए। वह अच्छा खेल रहे थे। वह बोले जिस तरह टीम फाइनल में पहुंची उसके लिए बधाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ