T20 WC 2024: रोहित और पांड्या में से किसे मिलनी चाहिए कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

T20 WC 2024: विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के कप्तान को लेकर अपडेट आया है। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि भारतीय टीम की कप्तानी किसे मिलनी चाहिए?

T20 World Cup 2024 Akash chopda said who shoud captain

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा, Image Credit- News 24

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से होने वाला है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है। सभी टीमों को 5-5 लीग मुकाबले खेलने हैं, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए अभी तक भारतीय टीम के कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं भारत का कप्तान कौन होगा, यह भी अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इस बारे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में से किसे कप्तानी मिलनी चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित या पांड्या को मिलेगी कप्तानी

आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने की बात भी की जा रही थी, लेकिन अभी तक रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं ली गई है। ऐसे में अब टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी चर्चा का विषय है। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई। अब टीम इंडिया की कप्तानी भी रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपने की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

चोटिल हो गए थे हार्दिक पांड्या

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल हैं। वह विश्व कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें कई सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी पांड्या की वापसी मुश्किल लग रही है। ऐसे में टी20 विश्व कप में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को ही मिलनी चाहिए। रोहित फिट भी हैं। विश्व कप के बाद कई अहम मुकाबले भी खेल चुके हैं। ऐसे में रोहित को एक बार फिर टी20 विश्व कप के लिए कप्तानी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ