T20 World Cup 2022: इंग्लैंड को लगा सबसे बड़ा झटका, ये दिग्गज प्लेयर पूरे वर्ल्ड से हुआ बाहर, जानें वजह
Edited By Bhoopendra Rai

Reece Topley out of T20 World Cup 2022 due to injury
Edited By Bhoopendra Rai

Reece Topley out of T20 World Cup 2022 due to injury
T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले से पहले ही इंग्लैंड टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज रीस टोप्ले चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टोप्ले का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उनका हाल का प्रदर्शन जबरदस्त था और वह पूरे फॉर्म में थे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए प्रैक्टिस मैच से पहले ही रीस टोप्ले को चोट लगी थी। बताया गया है कि मैच से पहले बाउंड्री लाइन पर अपना पैर मुड़वा लिया, जिससे उनको टखने में गंभीर चोट लग गई थी। उनके पैर का टखना फील्डिंग ड्रिल के दौरान मुड़ गया। इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने गेंदबाजी की थी, लेकिन रीस टोप्ले ने चोट के चलते मैच में हिस्सा नहीं लिया था। लिहाजा अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Keeping everything crossed for Toppers 🤞
More here: https://t.co/snXGG4CTt1#T20WorldCup pic.twitter.com/HjUodUxRzo
— England Cricket (@englandcricket) October 18, 2022
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए रीस टोप्ले पूरी मेहनत कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में सारे मैच नहीं खेले थे। कुछ मैचों में ही खेलने के बाद ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब वह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ये खबर इंग्लैंड के साथ उनके फैंस के लिए भी निराश करने वाली है।
इंग्लैंड की टीम ने रीस टोप्ले के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि उनकी जगह टाइमल मिल्स या रिचर्ड ग्लेसन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। हालांकि टोप्ले की भरपाई करना आसान काम नहीं होगा।
रीस टोप्ले इंग्लैंड के प्रमुख गेदंबाज के रूप में उभरे थे। उन्होंने इसी साल टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम इंडिया खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 46 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इस मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से बड़ी जीत मिली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: