---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सचिन-कोहली नहीं, ये दिग्गज है भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा, सुनील गावस्कर ने बताई सबसे बड़ी खूबी

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा कौन है? इस सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि भारत के लिए कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली जैसे दिग्गज हुए। हालांकि इस सवाल को लेकर स्टार क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने अपनी […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा कौन है? इस सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि भारत के लिए कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली जैसे दिग्गज हुए। हालांकि इस सवाल को लेकर स्टार क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है।

सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा चेहरा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली को नहीं बल्कि एमएस धोनी को बताया। धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है। जिन्होंने भारत को साल 2007 का टी20 विश्वकप, 2011 का वनडे विश्वकप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में बतौर कप्तान अहम योगदान दिया।

---विज्ञापन---

धोनी हैं भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा

अपना 74वां बर्थडे मना रहे सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे नहीं लगता भारतीय क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी से बड़ा चेहरा कोई है, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी इन खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं।

https://twitter.com/rahulmsd_91/status/1678062359850651648?s=20

---विज्ञापन---

फैंस में धोनी के लिए अलग जुनून है

सुनील गावस्कर ने बताया कि ‘जब महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर होते हैं तो फैंस का जोश देखने लायक होता है। मुझे नहीं लगता कि धोनी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के लिए फैंस में इतना जुनून होता है। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे हैं। गावस्कर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील गावस्कर का क्रिकेट करियर

खुद सुनील गावस्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 टेस्ट मैच खेले। जिनमें 10122 रन बनाए। उनका एवरेज 51.12 जबकि स्ट्राइक रेट 66.04 का रहा। लिटिल मास्टर ने टेस्ट मैचों में 34 शतक जड़े, जबकि 45 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए 108 वनडे मैच खेले, जिनमें 3092 रन बनाए।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2023 05:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola