IND vs SA, 1st Test 2023-24: सुनील गावस्कर ने चुनी बेहद तगड़ी टीम, प्लेइंग XI में दिखा दिग्गजों का जमावड़ा

Sunil Gavaskar Picks his Playing XI for Boxing Day Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।

Indian Team IND vs ENG India vs England Team India

भारतीय टीम। (Social Media)

Sunil Gavaskar Picks his Playing XI for Boxing Day Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। अब दोनों टीमों की भिड़ंत क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में होगी। टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम की तरफ से सभी सीनियर खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। मैच के दौरान सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर टिकी रहेंगी। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद पहली बार मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया है, जबकि मुख्य विकेटकीपर खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल को शामिल किया है। टीम के उप-कप्तानी की जिम्मेदारी उन्होंने बुमराह के कंधों पर रखी है।

विज्ञापन

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर हुई खास बातचीत में अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते हुए कहा कि मेरी प्लेइंग इलेवन बहुत नॉर्मल है। मेरी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जयसवाल और कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे। उसके बाद मध्यक्रम में क्रमशः गिल, कोहली, राहुल और अय्यर रहेंगे। ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जड़ेजा और रविचंद्रन अश्विन को मैं शामिल करूंगा।

विज्ञापन

सुपरस्पोर्ट पार्क के मैदान को देखते हुए गावस्कर ने टीम में तीन गेंदबाजों को शामिल किया है। इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का नाम शामिल है।

पहले टेस्ट मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशसवी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ