SL vs AFG: टूट गया राशिद खान का दिल, करीबी हार के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने दिया ये बयान

Asia Cup 2023 SL vs AFG Hashmatullah Shahidi on Defeat Rashid Khan

Asia Cup 2023 SL vs AFG Hashmatullah Shahidi on Defeat Rashid Khan

विज्ञापन

Hashmatullah Shahidi on Afghanistan Defeat: राशिद खान…अफगानिस्तान का वो ऑलराउंडर जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है। उस राशिद खान का दिल टूटा हुआ है। इसकी वजह है एशिया कप में अफगानिस्तान को श्रीलंका से मिली करीबी हार। मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने 38वें ओवर में मैच पलटा और आखिरी दो विकेट चटकाकर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे राशिद खान 

50 ओवर में 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महज 37वें ओवर तक 8 विकेट खोकर 289 रन बना लिए थे। राशिद 16 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 168.75 की स्ट्राइक रेट से 27 रन जड़े चुके थे। टीम को 38वें ओवर में जीत के लिए महज 3 रन की दरकार थी। उससे भी बड़ी बात ये थी कि 37.4 ओवर तक यदि अफगानिस्तान एक छक्का ठोक देती तो नेट रन रेट के बूते एशिया कप सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लेती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या राशिद खान और आखिरी बल्लेबाज फजलहक फारूकी दोनों को ही इस समीकरण के बारे में नहीं पता था? करीबी हार के बाद राशिद खान का दिल टूट गया। वे ग्राउंड पर बैठकर इस हार का दुख मनाने लगे।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1699109070056403011

विज्ञापन

इस हार से बेहद निराश

करीबी हार के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा- “मैं इस हार से बेहद निराश हूं। हमने अच्छा संघर्ष किया, अपना 100% भी दिया। हम जिस तरह से खेले और आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, उस पर मुझे गर्व है। हमने पिछले कुछ सालों में वनडे में अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन पिछले चार-पांच मैचों से हम संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन

हम इससे सीख लेंगे

शाहिदी ने आगे कहा- हम विश्व कप के बेहद करीब हैं। हमने यहां जो किया, उससे सीखकर आगे बढ़ेंगे। हमने यहां क्या गलत किया, इससे सीख लेंगे। विश्व कप के लिए हम और बेहतर होंगे। भीड़ ने हमेशा हमारा समर्थन किया है। हम उनके आभारी रहेंगे। हमें दुख है कि आज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ