World Cup 2023. प्रिंस गिल और किंग कोहली के बाद अय्यर ने बिखेरी चमक, श्रीलंका के खिलाफ भारत ने खड़ा किया रन का पहाड़

ODI World Cup 2023. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विपक्षी टीम के खिलाफ रन का पहाड़ खड़ा किया है।

Shubman Gill Virat Kohli Shreyas Iyer India vs Sri Lanka Wankhede ODI World Cup 2023

Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer: (BCCI/X)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाने में कामयाब हुई है। मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट विराट कोहली जबर्दस्त लय में नजर आए। विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो उन्हें निर्धारित ओवरों में 358 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

गिल और कोहली ने बिखेरी चमक:

मैच के दौरान किंग कोहली और प्रिंस गिल ने अपनी जमकर चमक बिखेरी। पारी का आगाज करते हुए जहां शुभमन गिल 92 गेंद में 100.00 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं विराट कोहली ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 93.61 की स्ट्राइक रेट से 88 रन का योगदान दिया। फैंस को उम्मीद थी कि वह आज अपने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिल और कोहली के बाद श्रेयस अय्यर का धमाका:

शुरूआती ओवरों में गिल और कोहली के बाद आखिरी के ओवरों में श्रेयस अय्यर का धमाका देखने को मिला। उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 56 गेंद में 146.42 की स्ट्राइक रेट से 82 रन की ताबतोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं छह बेहतरीन छक्के निकले।

रोहित-राहुल और सूर्य हुए फ्लॉप:

श्रीलंका के खिलाफ कैप्टन रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल और सुर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए रोहित दो गेंद में महज चार रन बना पाए। वहीं राहुल ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 में 21 और सूर्य ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद में 12 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

दिलशान मदुशंका ने चटकाए पांच विकेट:

भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की। मदुशंका के अलावा टीम के लिए दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट चटकाए। उनके शिकार केएल राहुल बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ