AUS vs PAK: शान मसूद का कप्तानी में नहीं दिखा जलवा, बल्ले से भी हुए फ्लॉप

Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बतौर कप्तान पहले टेस्ट मुकाबले में शान मसूद बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं।

Shan Masood did not show his talent as captain Australia vs Pakistan

बाबर आजम और शान मसूद। (Social Media)

Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: पर्थ टेस्ट में मेहमान टीम पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 487 रन के जवाब में ग्रीन टीम अपनी पहली पारी में 271 रन पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी इनिंग्स में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित कर दी। जीत के लिए मिले 450 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में एक बार फिर पाक धुरंधर असहाय नजर आ रहे हैं। हाल यह है कि ग्रीन टीम ने अपने टॉप क्रम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को महज 19 रन के योग पर गंवा दिया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में नए नवेले कप्तान शान मसूद से टीम को काफी आस थी, लेकिन वह पहले टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। पहली पारी में वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे।

विज्ञापन

हाल यह रहा कि 43 गेंद में 69.76 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाकर मसूद विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने। मसूद का शानदार कैच विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने पकड़ा।

विज्ञापन

पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद फैंस को दूसरी पारी में उनसे जुझारू पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह यहां भी कुछ खास करिश्मा दिखाए बिना ड्रेसिंग रूम की तरफ चलते बने हैं। दूसरी पारी में मसूद 11 गेंद में महज दो रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ