नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टी 20 वर्ल्ड कप के बाद अस्पताल पहुंच गए हैं। शाहीन ने रविवार को कहा कि उनका एपेन्डेक्टॉमी ऑपरेशन हुआ है। खिलाड़ी ने अपने फैंस को सर्जरी के बारे में जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। शाहीन ने लिखा, “आज अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह बेहतर महसूस कर रहा हूं। अपनी दुआओं में मुझे याद रखना।”

विज्ञापन

दी गई है रीहैब की सलाह

इससे पहले 14 नवंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन को दो सप्ताह के रीहैब की सलाह दी थी। मेलबर्न में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल के दौरान हैरी ब्रुक का कैच लेते समय शाहीन को चोट लग गई थी।

विज्ञापन

पीसीबी ने कहा- “टीम के पाकिस्तान रवाना होने से पहले सोमवार सुबह किए गए स्कैन में पुष्टि हुई है कि शाहीन को चोट के कोई निशान नहीं हैं। जबरन घुटने मुड़ने के कारण उनके घुटने में तकलीफ हो सकती है।” “स्कैन पर पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नजीबुल्लाह सूमरो और ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डॉ. पीटर डी’एलेसेंड्रो के बीच चर्चा हुई थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि उनके गंभीर चोट नहीं है। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज बेहतर महसूस कर रहा है और जोश में है।

विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ लेगा वापसी पर फैसला

पीसीबी ने यह भी कहा है कि क्रिकेट के मैदान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की वापसी का फैसला मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि “शाहीन पाकिस्तान लौटने के कुछ दिनों बाद नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपने घुटने को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए रीहैब और कंडीशनिंग कार्यक्रम से गुजरेंगे।”

विज्ञापन

शाहीन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सफल समापन और मेडिकल स्टाफ की हरी झंडी पर निर्भर करेगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पाकिस्तान का अगला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है, जो 1 दिसंबर से शुरू हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ