IND vs SA: संजू सैमसन ने खास अंदाज में मनाया पहले शतक का जश्न, वीडियो वायरल

India vs South Africa 3rd ODI: संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल शतक लगाया। खास अंदाज में संजू ने मनाया शतक का जश्न।

sanju samson century celebration video India vs South Africa 3rd ODI

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। तीसरे वनडे मुकाबले में संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया है। इस मैच में संजू सैमसन ने 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। मैच में शतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने अलग ही अंदाज में इसका जश्न मनाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संजू का बाइसेप्स वाला जश्न

मैच में शतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने बेहद ही अलग अंदाज में जश्न मनाया। शतक के बाद संजू ने ड्रेसिंग रूम की तरफ अपने बाइसेप्स दिखाए। शतक का जश्न मनाने का संजू का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को संजू का ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है और फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ संजू सैमसन के लिए भी ये पल काफी खास था, क्योंकि अभी तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे, लेकिन आज तक उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला था। अब अपने 16वें वनडे इंटरनेशनल मैच में उन्होंने पहला शतक लगाया है।

विज्ञापन

भारत ने बनाए 296 रन

तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। तिलक वर्मा का भी ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक था।

विज्ञापन

पारी के आखिर में रिंकू सिंह ने अपनी फिनिशर वाली भूमिका को अच्छे से निभाया। रिंकू ने 27 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 3 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ