Fact Check: रोहित शर्मा की कप्तानी जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने छोड़ा MI का साथ? क्या है पूरा सच

Fact Check- Sachin Tendulkar Leaves Mumbai Indians: सचिन तेंदुलकर के भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की खबरें सामने आईं। क्या है इसका पूरा सच?

Sachin Tendulkar Stepped Down Mumbai Indians Mentor Fact Check And Whole Truth of News

Sachin Tendulkar Stepped Down Mumbai Indians Mentor Fact Check And Whole Truth of News (Image credit- News 24)

Fact Check- Sachin Tendulkar Leaves Mumbai Indians: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा फैला हुआ है। फैंस लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं। वहीं बिना जिक्र किए कई क्रिकेटर्स ने भी इस पर नाखुश होने के संकेत दिए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम के अंदर फूट जैसी भी कुछ खबरें वायरल होने लगीं। उसी कड़ी में कुछ ऐसे पोस्ट भी वायरल हुए जिसमें यह कहा गया कि सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस के मेंटोर का पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन

क्या है खबर का पूरा सच?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें जानकारी सामने आ रही है कि सचिन तेंदुलकर ने भी रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मेंटोर पद छोड़ने का फैसला किया है। इससे जुड़े कई पोस्ट और कई फोटोज वगैरह शेयर की जा रही हैं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर पहले सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ हैं। कई सालों तक वह बतौर खिलाड़ी मौजूद रहे। उसके बाद कुछ सालों से वह टीम के साथ बतौर मेंटोर मौजूद हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसका सच हर कोई जानना चाहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने की पड़ताल

इसको लेकर अब न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने पड़ताल की है। जब मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट से जुड़े एक अधिकारी से इस बारे में पूछा गया तो उसने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। इससे यह जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाले सभी पोस्ट महज अफवाह हैं। वहीं इसको लेकर सचिन तेंदुलकर या फ्रेंचाइजी की तरफ से सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। सोमवार सुबह फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के मेंटोर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया। इसमें 18 दिसंबर के दिन ही 34 साल पहले 1989 में सचिन तेंदुलकर के वनडे डेब्यू करने की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा

अब अब इस खबर के फैक्ट चेक के बाद परिणाम पर पहुंचे तो यह साफ है कि यह महज अफवाह है। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के मेंटोर का पद नहीं छोड़ा है। वहीं टीम के साथ मौजूद हैं। यानी आगामी आईपीएल 2024 में यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन और नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम के अंदर जुगलबंदी कैसी रहती है। सचिन ने आईपीएल में 2008 से 2013 तक मुंबई के लिए 78 मुकाबले खेलते हुए 2334 रन बनाए थे। उसके बाद वह किसी ना किसी रोल में टीम के साथ जुड़े रहे हैं और 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में भी उनकी रणनीतियां टीम के काम आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ