नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। या फिर यूं कहें कि उलटफेर का नाम ही वर्ल्ड कप है। एक ऐसा ही नजारा साउथ अफ्रीका नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि नीदरलैंड खुद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उसने न सिर्फ साउथ अफ्रीका को बाहर किया, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की उम्मीदें भी जिंदा कर दीं। नीदरलैंड की जीत में एक ऐसे खिलाड़ी का योगदान रहा, जिसने करीब 6 साल बाद टीम में वापसी की।

विज्ञापन

टॉम कूपर ने 19 गेंदों में ठोके 35 रन

हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी 35 साल के टॉम कूपर की। टॉम कूपर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के ठोक 184 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 35 रन कूटे। उनके इन रनों ने नीदरलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा स्कोर करने में बड़ा योगदान दिया। इसके बूते नीदरलैंड ने 158 रन बना लिए। जवाब में साउथ अफ्रीका 145 रन ही बना सकी और 13 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
tom cooper

tom cooper

6 साल बाद हुई टीम में वापसी

टॉम कूपर की करीब 6 साल बाद टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है। जबकि 9 साल बाद वे वनडे में कमबैक कर रहे हैं। इस साल टी 20 में उन्होंने 15 मैच खेले। जिसमें 255 रन ठोके। एक मैच में उन्होंने 81 रन की नाबाद पारी भी खेली थी। हालांकि इस विश्वकप में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 32 रन की पारी दमदार रही। इसी के साथ कूपर ने करीब 8 साल पहले साउथ अफ्रीका से वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप 2014 में खेला गया था मैच

टी 20 वर्ल्ड कप 2014 में सुपर 10 के 21 वें मुकाबले में 27 मार्च को दोनों टीमें आमने सामने थी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड 18.4 ओवर में 139 रन बना सकी और 6 रन से मुकाबला हार गई। इस मैच में टॉम कूपर ने 13 गेंदों में 16 रन बनाए थे। उन्हें इमरान ताहिर ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा था। इस करीबी हार की टीस कूपर को जरूर हुई होगी। आखिरकार उन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इस हार का बदला लेकर साउथ अफ्रीका को ही बाहर कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ