S Sreesanth and Gautam Gambhir Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ समाप्त हो गया है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की इस बार विजेता टीम हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मनीपाल टाइगर्स रही। लीग के आखिरी पलों में कुछ विवाद भी देखने को मिला। देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एस श्रीसंत और गौतम गंभीर एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान उनके बीच तीखी बहस भी देखी गई।
श्रीसंत और गंभीर के बीच हुई यह बहस मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के दौरान ही जहां अपने कुछ वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की राय रखी। वहीं गंभीर ने केवल एक पोस्ट साझा करते हुए मुस्कुराने की बात कही थी।
इन दोनों दिग्गजों के बीच चल रहा वार फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गंभीर जब एक चैरिटी इवेंट में पहुंचे तो उनसे इस मुद्दे पर लोगों ने उनका राय जानना चाहा, लेकिन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस विवाद पर चुप्पी साध ली और खुलकर बोलने से कतराते हुए नजर आए।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गंभीर ने एक चैरिटी इवेंट में हिस्सा लिया था। जहां उनसे श्रीसंत और उनके बीच मैदान पर हुए विवाद के बारे में चर्चा की गई, लेकिन वह जवाब देने में इच्छुक नजर नहीं आए।
गंभीर ने कहा, ‘मेरे पास इस मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। मैं यहां एक नेम काम के इरादे से आया हुआ हूं। मैं उस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता।