Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Vijay Hazare Trophy 2022 Quarter Finals: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने मात्र 159 गेंदों पर 220 रन बनाए और इसके साथ ही उन्होंने मैच के 49वें ओवर में एक साथ सात छक्कों की मदद से 43 रन ठोक दिए। इस पारी की मदद से गायकवाड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में सात छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के भी एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए। महाराष्ट्र को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की 220 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गायकवाड़ ने इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने पारी की शुरुआत बेहद धीमी की थी। गायकवाड़ ने 71 गेंदे खेलने के बाद अर्धशतक जड़ा जिसके बाद शतक जड़ने तक वे 109 गेंदे खेल चुके थे। वहीं इसके बाद 150रन बनाने तक वे 138 गेंदे खेल चुके थे। इसके बाद उन्होंने अचानक रफ्तार पकड़ी और अगली 15 गेंदों पर 70 रन जड़ दिए।
Ruturaj : fifty from 71 balls.
Ruturaj: hundred from 109 balls.
Ruturaj: 150* from 138 balls.
Ruturaj: Double hundred from 153 balls.
Ruturaj: 220* from 159 balls.Remarkable acceleration against a very good bowling unit.
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 28, 2022
उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेली गई इस तूफानी पारी की बदौलत गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।सी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। दरअसल लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के पास है। उन्होंने लिस्ट ए में एक पारी में 16 छक्के जड़े थे। गायकवाड़ ने आज इतने ही छक्के जड़ कर कप्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
दरअसल महाराष्ट्र की समाप्त होने वाली थी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ स्ट्राइक पर थे। वहीं 49वें ओवर में यूपी की तरफ से शिवा सिंह बॉलिंग करने आए। 49वें ओवर में उन्होंने पहले 5 गेंदों पर छक्का लगाया और पांचवी बॉल नो बॉल थी जिस पर एक और गेंद मिली और उस पर भी उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ओवर की लीगल 6ठी गेंद और वैसे सातवीं गेंद पर भी सिक्स लगाकर उन्होंने एक ओवर में कुल 43 रन बटोरे।
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।