---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रोहित शर्मा का एक और ऐतिहासिक कारनामा, सिक्सर किंग ने तोड़ दिया डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

'हिटमैन' शर्मा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। खास मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का धमाल जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में वह जरूर एक बार फिर अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं, लेकिन मैच के दौरान वह बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे। ‘हिटमैन’ शर्मा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। खास मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है। डिविलियर्स अपने क्रिकेट करियर के दौरान वर्ल्ड कप में 37 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। वहीं रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के महाकुंभ में अब 38 छक्के हो गए हैं।

नंबर-1 पर हैं क्रिस गेल:

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने यहां सर्वाधिक 49 छक्के लगाए हैं। उनके बाद अब दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा आ गए हैं। जारी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के बल्ले से 12 और छक्के निकलते हैं तो वह वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रचा इतिहास, हाशिम अमला और बाबर जैसे धुरंधरों को छोड़ा पीछा, खास मामले में बने नंबर-1

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप पांच बल्लेबाज:

क्रिस गेल – 49 छक्के – वेस्टइंडीज
रोहित शर्मा – 38 छक्के – भारत
एबी डिविलियर्स – 37 छक्के – दक्षिण अफ्रीका
रिकी पोंटिंग- 31 छक्के – ऑस्ट्रेलिया
ब्रेंडन मैकुलम – 29 छक्के – न्यूजीलैंड

---विज्ञापन---

54वें अर्धशतक से चुके रोहित शर्मा:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए रोहित शर्मा एक बार फिर विस्फोटक अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लू टीम के लिए 40 गेंदों का सामना करते हुए 115.00 की स्ट्राइक रेट से 46 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं चार छक्के निकले। रोहित शर्मा के पास आज अपने 54 वनडे अर्धशतक को पूरा करने का मौका था, लेकिन वह महज चार रन से चूक गए।

First published on: Oct 22, 2023 08:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola