---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऋषभ पंत ने बदली डेट ऑफ बर्थ, ये हो सकती है 5 जनवरी 2023 करने की वजह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर, 2022 एक्सीडेंट हो गया था। वह फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रीहैब से गुजर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे। इस […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर, 2022 एक्सीडेंट हो गया था। वह फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रीहैब से गुजर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक ठीक होकर मैदान पर लौटेंगे। इस बीच पंत ने अपने इंस्टा बायो में डेट ऑफ बर्थ बदलकर फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर दिया है। पंत के फैसले से उनके प्रशंसक और क्रिकेट जगत में हैरानी है। पंत की रियल डेट ऑफ बर्थ की बात करें तो वो 4 अक्टूबर, 1997 है। पंत शायद कहना चाह रहे हैं कि एक्सीडेंट के बाद उनका पुर्नजन्म हुआ है।

क्या हुआ था 5 जनवरी 2023 को? 

पंत के फैंस बर्थडेट को 5 जनवरी 2023 करने की वजह खोज रहे हैं। बता दें कि पंत को 5 जनवरी से एक दिन पहले 4 जनवरी को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था। मुंबई में डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने उनका इलाज किया। जहां वह 6 जनवरी को सर्जरी से भी गुजरे। पंत संभवतया 5 जनवरी को अपना इलाज शुरू होने की डेट बताना चाह रहे हैं, जहां एक तरह से उनका पुनर्जन्म हुआ।

---विज्ञापन---
rishabh pant second dob

rishabh pant second dob 

हाल ही सीढ़ियां चढ़ते देखे गए थे पंत

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, पंत ने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी जन्मतिथि अपडेट की। पंत पूरी फिटनेस हासिल करने और वनडे विश्व कप 2023 की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही उन्हें सीढ़ियां चढ़ते हुए भी देखा गया था। विकेटकीपर बल्लेबाज सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहे हैं। अन्य मौकों पर उन्हें एनसीए में अन्य खिलाड़ियों के साथ काम करते देखा गया है। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर की जल्द वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

First published on: Jun 28, 2023 08:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola