पूरी तरह फिट हो गए हैं Rishabh Pant? तोड़ी चुप्पी, हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट

IPL Auction 2024: ऋषभ पंत ने अपनी हेल्थ पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मैं पहले की अपेक्षा मौजूदा समय में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।

IPL 2024 Rishabh Pant Comeback Practice Match After Accident Delhi Capitals

IPL 2024 Rishabh Pant Comeback Practice Match After Accident (Image-X)

IPL Auction 2024: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो गया है। आईपीएल 2024 के लिए आज (19 दिसंबर) दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। नीलामी के दौरान अपनी टीम के साथ ऋषभ पंत भी मौजूद रहेंगे। पंत के चोटिल होने के बाद से फैंस यह जानने के लिए काफी आतुर हैं कि आखिर वह कब मैदान में वापसी करेंगे। युवा विकेटकीपर ने अब खुद इस सवाल पर से चुप्पी तोड़ी है और अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।

विज्ञापन

26 वर्षीय क्रिकेटर ने पहले तो आईपीएल ऑक्शन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि नीलामी में बैठकर खिलाड़ियों को चुनने का अनुभव मुझे बिल्कुल नहीं है, लेकिन उसे लेकर मैं काफी उत्सुक हूं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

विज्ञापन

युवा क्रिकेटर ने कहा, ‘पहले की अपेक्षा मौजूदा समय में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं 100% (पूरी तरह से) स्वस्थ होने के लिए अभी भी मेहनत कर रहा हूं। आशा है आगामी कुछ महीनों में टीम के साथ जुड़ सकूंगा।’

पंत ने आगे कहा, ‘आगामी नीलामी में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्सुक हूं, क्योंकि यहां बैठकर खिलाड़ियों को चुनने का मुझे बिल्कुल अनुभव नहीं है। मेरे लिए यह कार्य बिल्कुल नया है।’

विज्ञापन

अपने स्वास्थ के बारे में बात करते हुए पंत ने बताया की, ‘पिछले कुछ महीने मेरे लिए काफी कठिन रहे। इस बीच लोगों का मुझे खूब प्यार मिला। चोटिल होने के बाद जब आप परेशान होते हैं और ऐसी स्थिति में फैंस और आस-पास के लोगों से जब आपको सहानभूति मिलती है तो आपको दिमागी तौर पर सुकून मिलता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ