VIDEO: जडेजा का पहले गेंदबाजी में कमाल, फील्डिंग से मचाया धमाल, फिर ड्रेसिंग रूम से कर दी मेडल की मांग

बांग्लादेश के खिलाफ जडेजा ने ना सिर्फ उम्दा गेंदबाजी की है, बल्कि अहम मौकों पर विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उनका एक कैच धमाल मचा रहा है।

Ravindra Jadeja Medal World Cup 2023

Ravindra Jadeja

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत जारी है। पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम ने शानदार आगाज किया था, लेकिन मध्य के ओवरों में बल्लेबाजों के फेल हो जाने से विपक्षी टीम की स्थिति नाजुक है। बांग्लादेश की इस बुरी दुर्दशा में रवींद्र जडेजा का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में उम्दा गेंदबाजी की है।

विज्ञापन

जडेजा की शानदार गेंदबाजी:

बांग्लादेश के खिलाफ मध्य के ओवरों में जडेजा ने ना सिर्फ उम्दा गेंदबाजी की, बल्कि उन्होंने अहम मौकों पर विकेट भी चटकाए। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने कोटे का पूरा स्पेल डालते हुए 3.80 की इकोनॉमी से केवल 38 रन खर्च किए. इस बीच उनको दो सफलता हाथ लगी। जडेजा के शिकार लिटन दास और और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो बने।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

जडेजा ने फील्डिंग से भी लूटी महफिल:

गेंदबाजी के अलावा जडेजा ने पुणे में उम्दा फील्डिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का जिस तरह से डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। उसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

दरअसल, भारत के लिए पारी का 43वां ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर रहीम ने ऑफ साइड में जोरदार तरीके से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। लेकिन यहां तैनात जडेजा ने जोरदार डाइव लगाते हुए एक शानदार कैच लपककर सबको हैरान कर दिया।

विज्ञापन

रहीम का शानदार कैच पकड़ने के बाद जडेजा भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हुए खास अंदाज में जश्न भी मनाया। जडेजा को मैदान में मेडल पहनने का इशारा करते हुए देखा गया। इस दौरान के कुछ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ