IND vs AUS: कंगारू बल्लेबाज क्यों R Ashwin के लिए कर रहे तैयारी, देखिए यह VIDEO

ravichandran ashwin takes australia most wickets

ravichandran ashwin takes australia most wickets

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सबसे ज्यादा तैयारी स्पिनरों के लिए करते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर भारतीय स्पिनर आर अश्विन के लिए। लेकिन अश्विन के लिए इतनी तैयारी क्यों हो रही है। इसकी वजह हम आपको बताते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज होते हैं परेशान

आर अश्विन की गिनती भारत के सबसे सफल स्पिनरों में होती है। भारतीय पिचों पर उनका जलवा खूब देखने को मिलता है। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर अश्विन का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सबसे ज्यादा अश्विन के खिलाफ तैयारियों में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंगारू बल्लेबाज अश्विन के सामने परेशान होते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/RainaMahi73/status/1620734809063718913?s=20&t=ZpeE-8gt5tSn8KGJleCtCA

50 विकेट ले चुके हैं अश्विन

आर अश्विन ने भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50 कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया है। अश्विन से आगे केवल हरभजन सिंह और अनिल कुंबले हैं। खास बात यह है अश्विन इस वक्त लय में भी हैं। वह लगातार पिच पर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

खास बात यह भी है कि आर अश्विन लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। जबकि कंगारू टीम में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज जमकर हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर से लेकर सभी बल्लेबाजों उनके खिलाफ तैयारियों में जुट गए हैं।

चार मैचों की टेस्ट सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। पहला टेस्ट नागपुर में 9 फरवरी से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दिल्ली में तीसरा धर्मशाला और चौथा अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम और कंगारू टीम तैयार नजर आ रही है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ