चोट बनी समस्या, राशिद खान की होगी सर्जरी, बिग बैश लीग से हुए बाहर

राशिद खान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह पीठ में लगी चोट की वजह से बिग बैश लीग के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

Rashid Khan Big Bash League Afghanistan

राशिद खान की होगी सर्जरी

Big Bash League: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह अपनी पीठ में लगी चोट की वजह से बिग बैश लीग के आगामी सीजन में शिरकत नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि राशिद जल्द ही सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरेंगे। राशिद के टूर्नामेंट से हटने के बाद एडिलेड स्ट्राइकर्स के महाप्रबंधक टिम नील्सन ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘राशिद स्ट्राइकर्स के प्रिय सदस्य और प्रशंसकों के बेहद पसंदीदा हैं जो सात साल से हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इस गर्मी (आगामी सीजन) में हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।’

विज्ञापन

नील्सन ने आगे कहा, ‘राशिद एडिलेड स्ट्राइकर्स से प्यार करते हैं और हम जानते हैं कि वह बीबीएल में खेलना कितना पसंद करते हैं। हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं। क्योंकि क्रिकेट में लंबे समय तक योगदान देने के लिए उन्हें इलाज की जरूरत है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ आगामी सीजन के लिए अब राशिद के विकल्पों पर गौर करेगा। उचित समय पर उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जाएगी।’

बता दें राशिद खान साल 2017 से एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। जब अफगान क्रिकेटर ने स्ट्राइकर्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेला तब उनकी उम्र महज 19 साल थी।

विज्ञापन

राशिद स्ट्राइकर्स के लिए हर सीजन में शिरकत करते आ रहे थे। यह पहली बार है जब वह अपनी टीम के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। बीबीएल में उन्होंने अबतक कुल 69 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 98 सफलता हाथ लगी है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन खर्च कर छह विकेट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ