Ranji Trophy: इस खिलाड़ी ने गेंद से बरपाया कहर, महज 7 रन देकर झटके 7 विकेट, दोहरा शतक भी ठोक चुका है
Edited By Bhoopendra Rai

Ranji Trophy 2022-23 Puducherry vs Chhattisgarh live Ajay Mandal
Edited By Bhoopendra Rai

Ranji Trophy 2022-23 Puducherry vs Chhattisgarh live Ajay Mandal
Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्राफी में ईलाइट ग्रुप सी के तहत Puducherry vs Chhattisgarh के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में छत्तीसगढ़ के बांए हाथ के स्पिनर अजय जादव मंडल ने गेंदबाजी के कहर बरपाते हुए गदर मचा दिया है। अजय मंडल ने अपनी फिरकी में पुडुचेरी के बल्लेबाजों को फंसाया और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल की घातक गेंदबाजी के दम पर पुडुचेरी की छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 37 रनों पर ढेर हो गई है। पुडुचेरी महज 23.2 ओवर ही खेल सकी, इससे पहले छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे, लेकिन पुडुचेरी ने पहली पारी में पूरी तरह घुटने टेकते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया।
और पढ़िए – Andrew Flintoff: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल
Magnificent stats in Ranji Trophy 🏏🇮🇳
Ajay Mandal [Chhattisgarh] : 11.2 overs, 6 maiden, 7 runs and 7 wickets with an economy of 0.62 🏏🇮🇳#RanjiTrophy #ranjitrophy2022 #Chhattisgarh #BCCI @CricketCSCS @BCCI
— अभिषेक 🇮🇳 (@abk_m_24) December 14, 2022
इस मैच में छत्तीसगढ़ के दो गेंदबाज अजय मंडल और सुमित रुईकर ने मिलकर पुडुचेरी को 37 रन पर ही समेट दिया। सुमित ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अजय मंडल ने महज 7 रन देकर 7 विकेट लिए।
खास बात ये है कि अपने स्पेल में अजय मंडल ने कुल 11.2 ओवर फेंके, इस दौरान उन्होंने 6 ओवर मेडन निकाले। वहीं पुडुचेरी के 6 बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खेल पाए, टीम के लिए अंकित शर्मा ने सबसे बड़ी 15 रनों की पारी खेली, जबकि नयन कांगयान ने 12 रनों का योगदान दिया और कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
अजय मंडल गेंद के साथ बल्ले से भी धमाल मचाते हैं। वह साल 2019 में अपनी बल्लेबाजी की वजह से ही चर्चा में आए थे। मंडल ने उत्तराखंड के खिलाफ 8वें नंबर पर उतरकर दोहरा शतक ठोककर अपना परिचय कराया था। उस पारी में अजय मंडल ने 301 गेंदों में नाबाद 241 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 35 चौके निकले थे। मंडल नंबर 8 पर उतरकर सबसे बड़ी रणजी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं।
अजय मंडल 22 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 39 की औसत से 1049 रन बनाए हैं। इस दौरान अजय के बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले, गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया और 68 विकेट झटके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: