IND vs SA: तीसरे वनडे से रुतुराज गायकवाड़ बाहर, युवा खिलाड़ी ने किया अपना इंटरनेशनल डेब्यू

India vs South Africa 3rd ODI : तीसरे मैच में रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया है।

rajat patidar debut international cricket India vs South Africa 3rd ODI

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 3rd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के तीसरे मैच से बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बाहर रखा गया है। इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रजत पाटीदार को मौका दिया गया है। रजत पाटीदार आज भारतीय टीम के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि अभी तक उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। दो मैच में फ्लॉप रहने वाले रुतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करके इस मैच में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रजत पाटीदार ने 52 मैच खएले हैं, जिसमें उनके नाम 3795 रन है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं। वहीं लिस्ट ए में रजत ने 57 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 1963 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। हाल ही में रजत ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में रजत के बल्ले से 315 रन निकले थे।

विज्ञापन

IPL में RCB के लिए खेलते हैं रजत पाटीदार

आईपीएल ने रजत पाटीदार को एक अलग पहचान दी है। रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला करते हैं। आईपीएल में रजत का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। आरसीबी के लिए रजत ने कई कमाल की पारियां खेली है। अभी तक रजत ने आईपीएल में 12 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 404 रन बनाए है। रजत आईपीएल में एक शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।

तीसरे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

विज्ञापन

सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ को बाहर रखा गया है। इसके अलावा तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ