PSL 2023: 'छक्का हो तो ऐसा', Sikandar Raza ने एक हाथ से मारा जबरदस्त SIX, देखें video

sikandar raza hit a huge six with one hand

sikandar raza hit a huge six with one hand

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। लाहौर के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने तो मैच में एक छक्का एक हाथ से मारा। छक्का इतना तेज था कि गेंद दर्शकों के बीच जा गिरी।

विज्ञापन

सिकंदर रजा का जोरदार छक्का

सिकंदर रजा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, ऐसे में उनके ऊपर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। रजा ने भी आते ही जोरदार शॉट् लगाने शुरू किए। 17वां ओवर लेकर Shahnawaz Dahani की पांचवीं गेंद पर सिकंदर रजा ने जोरदार प्रहार किया। उन्होंने जब शॉट् खेला तो उनका एक हाथ बल्ले से छूट गया। लेकिन शॉट् में इतना दम था कि गेंद स्टेडियम में जा घुसी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Shahnawaz Dahani ने शॉट् गेंद डाली, लेकिन सिकंदर रजा पहले से ही तैयार थे। ऐसे में उन्होंने खुद को सीधा करते हुए तेज शॉट् मारा। इस छक्के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह उनकी बैटिंग के दम पर टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

सिकंदर रजा ने खेली असरदार पारी

सिकंदर ने 14 गेंदों में 19 रनों की छोटी लेकिन असरदार पारी खेली। रजा ने एक जोरदार छक्का और शानदार चौका लगाया। सिकंदर रजा पाकिस्तान सुपर लगी में लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेल रहे हैं। बता दें कि पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स 1 रन से जीत मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ