PSL 2023: छक्के खाकर शाहीन अफरीदी को आया गुस्सा, कीरोन पोलार्ड से हो गई लड़ाई, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

PSL 2023 MS vs LQ Shaheen Afridi Kieron Pollard
Edited By Pushpendra Sharma

PSL 2023 MS vs LQ Shaheen Afridi Kieron Pollard
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर कई हैरान कर देने वाले नजारे सामने आते हैं और जब बात कांटे के मुकाबले की हो, तो गर्मी और बढ़ जाती है। एक ऐसा ही नजारा बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के तहत खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में सामने आया। मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच हाई वोल्टेज मैच में शाहीन अफरीदी और कीरोन पोलार्ड की लड़ाई हो गई।
ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। पोलार्ड इससे पहले शाहीन के पिछले ओवर में छक्का ठोक चुके थे। 19वें ओवर की दूसरी, तीसरी और छठी गेंद पर पोलार्ड ने शाहीन की जबर्दस्त कुटाई की तो वे उखड़ गए। शाहीन कुछ बड़बड़ाते हुए जाने लगे। पोलार्ड ने भी उन्हें कुछ कहा तो वे दोबारा लड़ने आ गए। आखिरकार अंपायर को बीच-बचाव कराना पड़ा।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1636026778216026113?cxt=HHwWgsC-6fnrqrQtAAAA
कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी इस अहम मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन लुटाए। इससे पहले उनसे कीरोन पोलार्ड का भी कैच ड्रॉ हो गया। हालांकि हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 और जमान खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1636030276752089089?cxt=HHwWgoC9-cu3rLQtAAAA
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1636032413196320770
कीरोन पोलार्ड ने शानदार छक्के ठोक दमदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में एक चौका-6 छक्के ठोक कुल 57 रन कूटे। कीरोन की आतिशी पारी की बदौलत सुल्तांस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन जड़े। मोहम्मद रिजवान ने 33, टिम डेविड ने 15 गेंदों में 22 और उस्मान खान ने 28 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। इस मैच में मुल्तान सुल्तांस ने 84 रन से बड़ी जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम महज 76 रन बनाकर आउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: