PAK vs NZ: 'अगर बेवजह ड्रॉप किया तो एक्शन लूंगा...', इमाद वसीम ने बाबर आजम के खिलाफ छेड़ी बगावत?

PAK vs NZ Imad Wasim Babar Azam

PAK vs NZ Imad Wasim Babar Azam

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच T-20 टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर इमाद वसीम का बड़ा बयान सामने आया है। इमाद ने कहा है कि अगर चयनकर्ताओं से बिना किसी सूचना के उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम से बाहर किया तो उन्हें ‘प्रोफेशनल एक्शन’ लेना होगा। इमाद ने पाकिस्तान के स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए अपना गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय तक बिना किसी कारण के पाकिस्तान टीम उनकी अनदेखी कर रही थी।

टीम से दूर रखने का कारण कभी नहीं बताया

इमाद के अनुसार- चयनकर्ताओं ने मुझे पिछले डेढ़ साल से टीम से दूर रखने का कारण कभी नहीं बताया। मैं ऐसा दोबारा नहीं होने दूंगा, इस बार मैं एक्शन लूंगा। उन्होंने कहा- अगर वे मुझे बिना किसी कारण के फिर से ड्रॉप कर देते हैं, तो मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं कि मुझे कदम उठाना होगा। इमाद को हाल ही अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था। जहां उन्होंने तीन मैचों में 2 विकेट और दूसरे मैच में 64 रन की नाबाद पारी खेली थी। वन वनडे से नवंबर 2020 से बाहर हैं, जबकि उन्होंने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – BAN vs IRE: शाकिब ने क्यों की कम गेंदबाजी? कोच डोनाल्ड ने दिया हैरान करने वाला बयान

आर्थिक नुकसान नहीं हुआ

क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के अनुसार, ऑलराउंडर ने खुलासा किया कि नेशनल टीम से दूर होने से उन्हें कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा- टीम से दूर रहने के दौरान मुझे कभी कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। वास्तव में मैंने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए जितना कमाया था, उससे 10 गुना ज्यादा कमाया। मुझे अपनी क्षमताओं पर भरोसा है। अगर मैं वह गेंदबाज होता जो परिस्थितियों पर निर्भर रहता है तो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीगों ने मुझे कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया होता।

इमाद ने क्यों छेड़ी बगावत?

दरअसल, वसीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कप्तान बाबर आजम ने टीम में इमाद वसीम के पक्ष में वोट नहीं किया, जिसके कारण राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑलराउंडर को वनडे टीम में नहीं लिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टी20 टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान

और पढ़िए – पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बनीं निदा डार, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच

पाकिस्तान की वनडे टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर।

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ