PAK vs NZ: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, मैदान पर तूफान मचाने वाले खिलाड़ियों की वापसी
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ ODI
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ ODI
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने 9 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज हारिस सोहेल और सलामी बल्लेबाज फखर जमां को वापस बुला लिया है। टीम में तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ की भी वापसी हो गई है। 16 सदस्यीय टीम में 29 साल के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज तैयब ताहिर, लेगस्पिनर उस्मा मीर और मध्य क्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम को भी शामिल किया गया है। शादाब खान को बिग बैश लीग में अंगुली में चोट लग गई थी। उन्हें इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है। स्कैन से पता चला कि उनकी अंगुली में फ्रैक्चर है, जिसके लिए उन्हें तीन सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा- पिछले साल हमारे पास सीमित वनडे क्रिकेट था और इस साल हमें एसीसी एशिया कप में भाग लेने से पहले 11 एकदिवसीय मैच खेलने हैं। इसके बाद विश्व कप होगा। स्क्वाड की घोषणा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में अफरीदी ने कहा- “हमारा लक्ष्य इन 11 एकदिवसीय मैचों का अधिकतम उपयोग करना है ताकि हमारे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जा सके जिससे हम दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों का चयन कर सकें।”
और पढ़िए –IND vs SL Live: श्रीलंका की विस्फोटक शुरुआत, राहुल त्रिपाठी का डेब्यू, हर्षल की जगह अर्शदीप
🚨 Pakistan squad for the three-match ODI series against New Zealand 🚨#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/XIULDIB8A0
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 5, 2023
ताहिर ने बलूचिस्तान के खिलाफ सेंट्रल पंजाब के लिए पाकिस्तान कप फाइनल में खेलते हुए 71 रन बनाए थे। वह एक दिवसीय टूर्नामेंट में 12 पारियों में लगभग 48 के औसत और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से 573 रनों के साथ अग्रणी स्कोरर भी थे। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। कामरान गुलाम पाकिस्तान कप में स्कोर करने वालों की सूची में चौथे स्थान पर थे।
खास बात यह है कि सोहेल और जमां को शुरू में इस श्रृंखला के संभावितों से पूरी तरह से हटा दिया गया था। बाद में अफरीदी ने घोषणा की कि उन्हें संभावितों में शामिल कर लिया गया है। लेगस्पिनर मीर को पाकिस्तान कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह दी गई है। मीर सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। मोहम्मद रिजवान ने एकदिवसीय टीम में अपना स्थान बनाए रखा। अफरीदी ने स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान की पहली पसंद सफेद गेंद वाले विकेटकीपर थे। टीम में कोई और विकेटकीपर नहीं है। क्वाड इंजरी के कारण पिछले चार टेस्ट से बाहर हुए हारिस रऊफ की भी वापसी हुई है।
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (wk), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: