PAK vs NZ: नसीम शाह को घेरकर खड़े थे 10 फील्डर, कवर के ऊपर से ठोक दिया करारा छक्का, देखें वीडियो

PAK vs NZ Naseem Shah Six

PAK vs NZ Naseem Shah Six

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में क्रिकेट का रोमांचक नजारा देखने को मिला। कभी मैच का रुख पाकिस्तान की ओर होता, तो कभी न्यूजीलैंड की ओर। दोनों टीमों के बीच चल रही जीत की जद्दोजहद के बाद आखिरकार मैच रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। दूसरा टेस्ट मैच खराब रोशनी के चलते ड्रॉ कर दिया गया।

विज्ञापन

नसीम शाह ने ठोका खतरनाक छक्का

अंपायर के डिसिजन से पहले पाकिस्तान को 21 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट चटकाना था। मैच रोलरकोस्टर राइड पर पहुंच चुका था। 88 ओवर बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। ऐसे में 2 चौके ठोक चुके नसीम शाह के लिए न्यूजीलैंड ने सभी 10 फील्डर लगा दिए, लेकिन नसीम को घेरकर खड़े फील्डर्स को शायद नहीं पता था कि वह छक्का ठोक मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। नसीम ने खतरनाक छक्का ठोक एक बार फिर इसे साबित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

ये नजारा 89वें ओवर में देखने को मिला। चार विकेट चटका चुके माइकल ब्रेसवेल इसी तर्ज पर सरफराज अहमद का शिकार कर चुके थे। जैसे ही वह इस ओवर की दूसरी गेंद डालने आए तो 10 फील्डर नसीम को घेरकर खड़े हो गए। बॉल ने टप्पा खाया और नसीम ने कवर के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि कराची का नेशनल स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला था 319 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन जड़े थे। जबकि पाकिस्तान की टीम 408 रन बनाकर आउट हो गई थी। पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 277 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद पाकिस्तान को 319 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए अब्दुल्लाह शफीक 0, इमाम उल हक 12, मीर हमजा 0, शान मसूद 35 और कप्तान बाबर आजम 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सऊद शकील 32 और आगा सलमान ने 30 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ