नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने चीफ सलेक्टर बनते ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड का ऐलान किया। इस मौके पर एक बार फिर उन्होंने तेवर दिखा दिए। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने शादाब खान की अनुपस्थिति पर निराशा जताई। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब पाकिस्तान का घरेलू सत्र चल रहा हो तब खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी नहीं दी जा सकती है। शादाब को बिग बैश लीग में अंगुली में चोट लग गई थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। स्कैन से पता चला कि उनकी अंगुली में फ्रैक्चर है, जिसके लिए उन्हें तीन सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों के विदेश जाने पर पूरी तरह से खिलाफ

अफरीदी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा- “मैं खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के लिए विदेश जाने पर पूरी तरह से खिलाफ हूं। जब घरेलू सत्र चल रहा है तो ऐसे में खिलाड़ियों को एनओसी नहीं दी जानी चाहिए। ऑफ सीजन के दौरान उन्हें निश्चित रूप से जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। हमने कुछ खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में जाने की अनुमति दी है, लेकिन मैंने सभी लड़कों से कहा है कि उन्हें पीएसएल से 10 दिन पहले वापस आने की जरूरत है। यह पाकिस्तान की लीग और ब्रांड है और इसे समय दिए जाने की जरूरत है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

इसलिए रिजवान को दी जगह

अफरीदी ने वनडे सीरीज में सिर्फ एक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के शामिल करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा- मैं सैफी की परफॉर्मेंस से काफी खुश हूं, लेकिन रिजवान वनडे और टी 20 के लिए उपलब्ध हैं। वह हमारे मेन प्लेयर हैं। हमें जरूरत पड़ी तो इंजरी के बाद सरफराज अहमद को बैकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। शाहिद ने आगे कहा- हम खिलाड़ियों को मिक्स नहीं करना चाहते। हमें कुछ खिलाड़ियों को वनडे, टी 20 और टेस्ट के लिए अलग से तैयार रखना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ