---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: ‘हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी…’, बाबर आजम ने फाइनल में हार के बाद बताया टर्निंग पॉइंट

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की। इस सीरीज का अंत 2-2 से बराबरी पर हुआ क्योंकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। फाइनल में पाकिस्तान ने 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए मार्क मार्क […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की। इस सीरीज का अंत 2-2 से बराबरी पर हुआ क्योंकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। फाइनल में पाकिस्तान ने 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए मार्क मार्क चैपमैन ने शानदार सेंचुरी ठोक अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। हालांकि मैच का रुख उस वक्त पलट सकता था जब 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शादाब खान से मार्क चैपमैन का कैच छूट गया। इस वक्त चैपमेन 67 रन बनाकर खेल रहे थे।

कैच छोड़ने से हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने माना कि शादाब खान का महत्वपूर्ण समय पर मार्क चैपमैन का कैच छोड़ना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बाबर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा- ”जाहिर तौर पर कैच छोड़ने से हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी।” हालांकि, उन्होंने हरफनमौला खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा कि वह उसका समर्थन करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा- “शादाब ने अतीत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर एक श्रृंखला में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, तो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम उनका समर्थन करेंगे।” बाबर ने ये भी कहा कि हम एक टीम के रूप में ही जीतते और हारते हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने दोबारा की वही गलती, विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

---विज्ञापन---
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

200 रन हो सकते थे

बाबर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज रिजवान का भी बचाव किया, जो अंत में तेज पारी नहीं खेल सके और अपने शतक से दो रन से चूक गए। बाबर ने कहा- “मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने शुरुआत की, पिंडी में इन सतहों पर आप लगभग 180-190 को ध्यान में रखते हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से रिजवान और इफ्तिखार खेल रहे थे, 200 रन हो सकते थे।” आखिरी तीन ओवरों में रिजवान ने बहुत कोशिश की, लेकिन वे इन रनों को नहीं जोड़ पाए। मुझे लगता है कि उसने अतीत में बहुत अच्छा किया है, लेकिन हां हम कह सकते हैं कि हमें उन दो ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था और दस रन बना सकते थे।” लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम केवल उसकी वजह से हारे, ऐसा कभी-कभी होता है जब आप अपने दिमाग में एक योजना के बारे में सोचते हैं लेकिन उसे क्रियान्वित नहीं कर पाते हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 27 अप्रैल से रावलपिंडी में शुरू होगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: Apr 25, 2023 05:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola