PAK vs ENG: 'बच के रहना रे बाबा' फाइनल मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी बरपाएंगे कहर, अगर चल गए तो टीम की जीत पक्की

PAK VS ENG T20 World Cup 2022

PAK VS ENG T20 World Cup 2022

PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इंग्लैंड जहां भारतीय टीम को बुरी तरह से मात देकर फाइनल में पहुंची हैं वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड को करारी हार देकर खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं। वहीं टीमों के प्रदर्शन में कुछ खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं जो फाइनल में गदर मचा सकते हैं।

विज्ञापन

PAK vs ENG Final: फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर

जोस बटलर

विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बटलर ने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारत के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। आज के मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने उनकी बल्लेबाजी कैसी रहती है, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। बटलर की सबसे बड़ी खासियत उनका तेज गति से रन बनाना हैं जिससे सामने वाली टीम पर प्रेशर आ जाता हैं।

विज्ञापन

शादाब खान

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान भी इस मैच में पाकिस्तान के लिए काफी अहम होने वाले हैं। बैटिंग और बॉलिंग से शादाब यदि फाइनल में अपना काम करने में सफल रहे तो फिर इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा। शादाब यदि फाइनल में एक विकेट लेने में सफल रहे तो वो टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस समय शादाब के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 97 विकेट दर्ज है। वहीं, शाहिद अफरीदी ने भी 97 विकेट टी-20 इंटरनेशनल में लिए हैं। शादाब टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के लिए सबसे अहम शाहीन अफरीदी होने वाले हैं। अबतक शाहीन ने 6 मैच में 10 विकेट लिए हैं। स्टेज 12 राउंड के पहले दो मैच में शाहीन को एक भी विकेट नहीं मिला था। लेकिन इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 1 विकेट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 2 विकेट लेकर टीम के लिए मैच विजेता वाला परफॉर्मेंस किया था। शाहीन अगर शुरूआती ओवरों में इंग्लैंड के ओपनर को आउट कर देते हैं तो टीम खतरें में आ जाएगी।

विज्ञापन

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और नंबर 2 टी20 बेट्समैन मोहम्मद रिजवान से टीम को काफी उम्मीदे रहेगी। दोनों ही पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में दोनों ने धमाकेदार पारी खेली और शतकीय साझेदारी की। अब फाइनल में बाबर औऱ रिजवान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आज यदि ये दोनों बल्लेबाज जमकर खेलने में सफल रहे तो फिर इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगा।

सैम कुरेन (Sam Curran)

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम के पास कई ऑलराउंडर हैं, लेकिन सैम कुरेन इस वर्ल्ड कप में गेंद से गजब फॉर्म में हैं। अपनी स्लो गेंदों से उन्होंने कई बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है। बल्ले से वह ज्यादा कुछ नहीं कर सके हैं, लेकिन गेंद से उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 5 विकेट चटकाए थे। जिसके बाद से वह हर मैच में विकेट चटकाते रहे हैं और काफी किफायती भी रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ