---विज्ञापन---

PAK vs AFG: पीएसएल के खिलाड़ियों का शारजाह में निकला पसीना, पाकिस्तान की ‘नई टीम’ को अफगानिस्तान ने रौंदा

नई दिल्ली: पाकिस्तान की ‘नई नवेली’ टीम शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बुरी तरह हार गई। अफगानिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते 6 वि​केट से शानदार जीत दर्ज की। शारजाह में खेले गए पहले ही मैच में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज तैयब ताहिर, दाएं […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान की ‘नई नवेली’ टीम शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बुरी तरह हार गई। अफगानिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते 6 वि​केट से शानदार जीत दर्ज की। शारजाह में खेले गए पहले ही मैच में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज तैयब ताहिर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान और इहसानुल्लाह का इंटरनेशनल डेब्यू कराया, लेकिन इहसानुल्लाह के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया।

अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी

शादाब खान की कप्तानी में डेब्यू करने उतरे चार खिलाड़ियों समेत पूरी टीम अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे फेल रही। ओपनिंग करने उतरे डेब्यूटेंट सईम अयूब महज 17 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं उनके पार्टनर मोहम्मद हारिस 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर उतरे डेब्यूटेंट तैयब ताहिर 16 रन ही बना सके। अब्दुल्लाह शफीक 0, इमाद वसीम 18, शादाब खान 12, फहीम अशरफ 2, जमान खान 8 और इहसानुल्लाह 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम के बिना उतरी पाकिस्तान की ये नई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। खास बात यह है कि चार डेब्यूटेंट्स ने पीएसएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर टीम में जगह बनाई थी, लेकिन पहले ही मैच में अफगानिस्तान ने उनका पसीना निकाल दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: ‘नीलामी में बिना बिके रहना चाहता था…’, RCB के खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान के सभी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

पहले टी-20 में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी कर पाकिस्तान को घुटनों पर खड़ा कर दिया। फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं मुजीबुर रहमान ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद नबी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके। कप्तान राशिद खान, नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ने एक-एक विकेट चटकाकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।

और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

डेब्यूटेंट इहसानुल्लाह ने चटकाए 2 विकेट

93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को डेब्यूटेंट इहसानुल्लाह ने दो शुरुआती झटके दिए, लेकिन इसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 38 और नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इहसानुल्लाह ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 2 वि​केट चटकाए, वहीं इमाद वसीम ने 4 ओवर में 11 रन देकर 1 और नसीम शाह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट निकाला। कप्तान शादाब खान को 3 ओवर में एक ​भी विकेट नहीं मिला।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि इस सीरीज से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पाकिस्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ये फैसला लिया था, लेकिन नई टीम ने जिस तरह से पहले मैच में प्रदर्शन किया, उसे देख सवाल उठने लग गए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 25, 2023 01:25 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola