ODI World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बदली जा सकती है इस मैच की भी डेट, PCB में चर्चा तेज

ODI World Cup 2023 PCB

ODI World Cup 2023 PCB

विज्ञापन

नई दिल्ली: अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के दो मैचों को रीशेड्यूल किया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) विचार-विमर्श के बाद अपने रुख के बारे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सूचित करेगा। इसे लेकर पीसीबी में चर्चा तेज हो गई है।

बदल सकता है नीदरलैंड के खिलाफ मैच 

जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड के खिलाफ 6 अक्टूबर को निर्धारित मैच 5 अक्टूबर या किसी अन्य तारीख में बदला जा सकता है। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में निर्धारित है। इसी तरह 15 अक्टूबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच को 14 तारीख से बदले जाने की संभावना है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक मीटिंग के बाद कहा था कि कुछ मैचों को रीशेड्यूल किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि मैच कौनसे होंगे। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान गुजरात में बड़े पैमाने पर मनाया जाने वाला नवरात्रि के त्यौहार का पहले दिन पड़ रहा है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को शेड्यूल में बदलाव करने की सलाह दी है।

5 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट 

वर्ल्ड कप में 10 टीमें 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। क्रिकेट विश्व कप राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें सभी टीमें कुल 45 लीग मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे होंगे।

पाकिस्तान का शेड्यूल 

6 अक्टूबर – बनाम नीदरलैंड, हैदराबाद

विज्ञापन

12 अक्टूबर – बनाम श्रीलंका, हैदराबाद

15 अक्टूबर – बनाम भारत, अहमदाबाद

विज्ञापन

20 अक्टूबर – बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु

23 अक्टूबर – बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई

विज्ञापन

27 अक्टूबर – बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई

31 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

विज्ञापन

4 नवंबर – बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु

12 नवंबर – बनाम इंग्लैंड, कोलकाता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ