NED vs SL: टॉस जीतकर नीदरलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

NED vs SL: वनडे विश्व कप में आज पहला मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

odi-world-cup-2023-ned-vs-sl-playing-xi-toss

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 NED vs SL: वनडे विश्व कप में आज पहला मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज का मैच जीतकर नीदरलैंड टीम विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाेहगी। तो वहीं, श्रीलंका की टीम इस विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। श्रीलंका का ये विश्व कप अभी तक बेहद ही खराब रहा है। टीम के कप्तान शनाका पहले ही चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

विश्व कप में पहली बार आमने-सामने दोनों टीमें

विश्व कप इतिहास में नीदरलैंड और श्रीलंका की टीमें पहली बार आमने-सामने आई है। हालांकि वनडे इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहले भिड़ चुकी है जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक दोनों टीमों के बीच पांच वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए है और पांचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है। आज के मैच को जीतकर आज श्रीलंका इस आंकड़े को 6-0 करना चाहेगी।

Advertisment

नीदरलैंड अपना पिछला मैच साउथ अफ्रीका के साथ जीतकर फिलहाल जोश से भरी हुई है। तो वहीं श्रीलंका विश्व कप 2023 में अपनी जीत के लिए तरस रही है। श्रीलंका टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है टीम के कप्तान शनाका भी चोट के चलते इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इस मैच में भी कुसल मेंडिस कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। श्रीलंका की गेंदबाजी इस वक्त चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर टीम के स्पिनर्स बिलकुल निराश कर रहे हैं।

नीदरलैंड प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा नीदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), सिब्रांड एंगलब्रेचट, रोएलोफ वान डेर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन।

विज्ञापन

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), सादिरा समरविकर्णा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुश्न हेमन्था, चामिका करुणारत्ने, महीष तीक्ष्णा, कसून रजीथा, दिलशान मदुशंका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ