Champions Trophy 2025 की तस्वीर हुई साफ! 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, 2 हुईं बाहर

Champions Trophy 2025: विश्व कप के लीग मैचों की लगभग समाप्ती के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने वाली टीमों का भी पता चल गया है।

ODI World Cup 2023 8 Teams qualify for champions trophy 2025 2 teams out IND vs NED

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

Champions Trophy 2025: आईसीसी विश्व कप 2023 आखिरी चरण में है। आज भारत बनाम नीदरलैंड के बीच होने वाले लीग मैच के बाद सीधा सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में विश्व कप सबसे रोमांचक मोड में पहुंच चुका है। लीग मुकाबले की समाप्ती के साथ ही साल 2025 में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी की तस्वीर भी साफ हो गई है। आईसीसी ने विश्व कप के शुरुआत में ही यह नियम बना दिया था कि जो भी टीमें विश्व के प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान तक रहेगी, वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। चलिए हम आपको बताते हैं कौन सी 8 टीमें क्वालीफाई कर गई और कौन सी दो टीमें बाहर हो गई है।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने आखिरी समय में किया क्वालीफाई

विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड की हालत इस विश्व कप काफी खस्ता रही, एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकेगा। लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी लीग मुकाबले अपने नाम कर अपना क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, जो 4 टीमें विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई की है, उसे तो टैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना ही था। दूसरी ओर श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है।

विज्ञापन

बांग्लादेश मांगे भारत की जीत

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए कौन क्वालीफाई करेगा। अगर आज नीदरलैंड भारत को हरा देता है, तो वह बांग्लादेश से ऊपर आ जाएगा और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। हालांकि, नीदरलैंड के लिए भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल है, ऐसे में नीदरलैंड और श्रीलंका का चैंपियस ट्रॉफी से बाहर होने लगभग तय माना जा रहा है। अगर आज नीदरलैंड भारत से हार जाता है, तो बांग्लादेश भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ