NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव

NZ vs SL 2nd Test Live Streaming

NZ vs SL 2nd Test Live Streaming

NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 मार्च 2023 से खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में आसानी से अपने मोबाइल पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी टीम साउदी कर रहे हैं वहीं श्रीलंका की कमान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में है। इस सीरीज का पहला मैच काफी रोमांचक था और इसे अंतिम समय पर न्यूजीलैंड ने जीत लिया था। इसमें टीम के पूर्व कप्तान केन विलियसमन ने शतकीय पारी खेली थी और श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

SL vs NZ Head to Head: श्रीलंका और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 29 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। न्यूजीलैंड ने कुल 13 मैच जीते हैं वहीं श्रीलंका को 8 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन

SL vs NZ 1st Test Live Streaming in India: ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को भारत में मोबाइल या लैपटॉप पर अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास इसका सब्सक्रीप्शन होना जरुरी है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ