NZ vs SL 1st T20: सुपर ओवर में दिखा जबरदस्त रोमांच, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दी मात
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

NZ vs SL 1st T20: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला गया। ये मुकाबला रोमांच से भरा हुआ था और अंत में इसे सुपर ओवर में श्रीलंका ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत लिया। मैच में श्रीलंका की जीत के हीरो असालंका रहे जिन्होंने पहले अर्धशतकीय पारी खेली वहीं बाद में सुपर ओवर में एक चौका और छक्का जड़ कर टीम को जिताया।
मैच की बात करें तो इसमें टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 196 रनों का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ रखा। इसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहले लड़खड़ाई वहीं बाद में डेरिल मिचेल की पारी के चलते मैच टाई हो गया। जिसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की।
https://twitter.com/ICC/status/1642392885751422976?cxt=HHwWgIC9jZfo-cotAAAA
सुपर ओवर में श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाणा गेंदबाजी करने आए वहीं न्यूजीलैड की तरफ से डेरिल मिचेल और जिम्मी निशम उतरे। ओवर की पहली गेंद पर मिचेल ने एक सिंगल लिया। दूसरी बॉल पर महेश ने निशम को जाल में फंसाया और आउट कर दिया। जिसके बाद चैपमैन बल्लेबाजी करने उतरे।
चैपमेन ने तीसरी गेंद को मिस कर दिया और चौथी गेंद पर दो रन लिए। वहीं पांचवी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इसके चलते श्रीलंका को जीत के लिए 9 रन की जरुरत थी।
श्रीलंका की तरफ से असालंका और मेंडिस बल्लेबाजी करने आए। वहीं गेंद एडम मिल्ने के हाथों में थी। ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस ने सिंगल लिया। वहीं स्ट्राइक पर आए असालंका ने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका जड़कर मैच समाप्त कर दिया।
NZ Playing 11: चाड बोवेस, टिम सीफर्ट, टॉम लैथम (c & wk), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर
SL Playing 11: कुसल मेंडिस (wk), कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, पथुम निसंका, चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका (c), चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: