NZ vs ENG: 'मैं उसे रुकते हुए...,' बेन स्टोक्स ने नंबर 1 बॉलर जेम्स एंडरसन पर दिया ये बयान

NZ vs ENG ben stokes james anderson

NZ vs ENG ben stokes james anderson

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। वह 1936 में ऑस्ट्रेलियाई लेगस्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के बाद शीर्ष स्थान हासिल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (40 वर्ष और 207 दिन) भी बन गए। हालांकि उनके और भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बीच रैंकिंग में शीर्ष पर जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है क्योंकि दोनों गेंदबाजों के बीच महज 2 अंक का अंतर है।

विज्ञापन

मुझे नहीं लगता कि वह इससे इतना परेशान होगा

हालांकि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को नहीं लगता कि एंडरसन इस मामले में किसी भी तरह से परेशान हैं। स्टोक्स का कहना है कि वह जेम्स एंडरसन को किसी भी समय रुकते हुए नहीं देख सकते। स्टोक्स से अगले मैच से पहले पूछा ​गया कि क्या ये खबर एंडरसन के चेहरे पर मुस्कान लाई है? इस पर कप्तान ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वह इससे इतना परेशान होगा। वह बस अपना काम करता रहेगा।” फिर भी स्टोक्स को लगता है कि उनकी ये उपलब्धि ड्रेसिंग रूम और बाकी इंग्लिश क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी। एंडरसन के नाम अब तक 682 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

हम उसे पाकर खुशकिस्मत

स्टोक्स ने कहा, “भले ही वह 40 साल का हो, लेकिन मैं उसे रुकते हुए नहीं देख सकता।” “हर बार जब वह प्रदर्शन करने आता है तो वह उन मुख्य लोगों में से एक होता है जिसे आप उस वक्त गेंद थमाते हैं जब विकेट की जरूरत होती है। वह जो कुछ भी करता है उसका कोई तोड़ नहीं है।” स्टोक्स ने कहा, “हम उसे पाकर खुशकिस्मत हैं। इसलिए वह शीर्ष पर वापस आ गया है। मुझे पता है कि कभी-कभी रैंकिंग का उन लोगों के लिए ज्यादा मतलब नहीं होता है, लेकिन हमारी राय में वह सबसे अच्छे में से एक है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

एंडरसन शानदार हैं: टिम साउदी

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने कहा, एंडरसन शानदार हैं। उन्होंने जितने टेस्ट मैच खेले हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। ऐसा नहीं लगता कि वह किसी भी स्टेज पर धीमा हो रहा है। मैंने इसे दूर से देखने का पूरा आनंद लिया है और जब भी आप उनके खिलाफ खेलते हैं तो यह उनसे बात करने का एक शानदार मौका है।” “शीर्ष पर बैठे 40 वर्षीय व्यक्ति को देखना बहुत प्रभावशाली है।” एंडरसन शुक्रवार को अपनी 179वीं कैप हासिल करेंगे। इंग्लैंड ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ