World Cup 2023: न्यूजीलैंड के फेवर में सेमीफाइनल का समीकरण, श्रीलंका के खिलाफ बिना खेले भी कर सकेगा क्वालीफाई

NZ vs SL के बीच मुकाबले में बारिश होने की संभावना है। अगर यह मैच रद्द होता है, फिर भी कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Newzeland qualify for semifinal after match canceled against Sri Lanka ODI World Cup 2023

न्यूजीलैंड की टीम।

NZ vs SL ODI World Cup 2023: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस लगी हुई है। हालांकि इस रेस में अफगानिस्तान भी है, लेकिन उसका नेट रन रेट खराब होने के कारण सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम दिखाई पड़ती है। न्यूजीलैंड के लिए भी सेमीफाइनल की राह आसान होती, लेकिन कीवी टीम को कुदरत का साथ नहीं मिलने के कारण सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए आज श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मुकाबला होने वाला है, लेकिन इस मैच में भी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। आपको बता दें कि अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द भी हो जाता है, तो भी न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन

बारिश से फोकट का प्वाइंट्स लेगा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने अभी तक विश्व कप के 8 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। कीवी टीम 8 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। अगर न्यूजीलैंड आज का मुकाबला जीत जाता है, तो सेमीफाइनल में लगभग तय माना जाएगा। वहीं, अगर आज बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो भी न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहेगी। अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच में बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट्स दिए जाएंगे। ऐसे में कीवी टीम के पास 9 प्वाइंट्स हो जाएंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए आसान नहीं राह

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पास भी 8-8 प्वाइंट्स हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है। नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने जिस कदर का प्रदर्शन किया है, इससे साफ है कि इंग्लैंड अपने पुराने फॉर्म में लौट आया है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। दूसरी ओर अफगानिस्तान का अगला मुकाबला इस विश्व कप की दूसरी सबसे सफल टीम साउथ अफ्रीका के साथ होने वाला है। ऐसे में अफगानिस्तान के लिए भी यह जीत आसान नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की टिकट

इस समीकरण से साफ है कि अगर पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो दोनों के पास 8-8 प्वाइंट्स ही रह जाएंगे। दूसरी ओर बारिश के कारण मैच रद्द होने पर एक प्वाइंट्स मिलने के बाद न्यूजीलैंड के पास कुल 9 प्वाइंट्स हो चुका होगा, इससे वह आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ