SA vs NED: इसी चिट्ठी में लिखी थी साउथ अफ्रीका की हार... 'पाकिस्तान को भी दो ये मंत्र', Watch Video

SA vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका की हार की एक चिट्ठी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह अफ्रीका की हार की चिट्ठी है।

Netherlands upset South Africa defeat written in letter SA vs NED World Cup 2023 Watch Video

हार की चिट्ठी।

Netherlands upset South Africa: विश्व कप का रोमांच चरम पर है। इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसा होने लगा है, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। नीदरलैंड ने विश्व कप के 15वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह पिछले तीन दिनों में दूसरी उलटफेर है। साउथ अफ्रीका की हार के बाद फैंस में विश्व कप को लेकर क्रेज और बढ़ गया है। इस कड़ी में खेल के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान नीदरलैंड के गेंदबाज के पास एक चिट्ठी है। फैंस का कहना है कि यह अफ्रीका की हार की खत थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाज ने चिट्ठी पढ़ पॉकेट में रखा

यह वीडियो उस वक्त की है, जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी। अफ्रीकी टीम नीदरलैंड द्वारा दिए गए 246 रनों का लक्ष्य करते उतरी, तो अफ्रीका के लिए हार का खत भी आ गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और एक गेंदबाज आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान गेंदबाज ने एक चिट्ठी निकाली और उसे पढ़ा। उस चिट्ठी को कप्तान को भी दिखाया। फिर गेंदबाज ने उस चिट्ठी को अपने पॉकेट में रख लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस इस वीडियो पर खूब टिप्पणी कर रहे हैं, फैंस का कहना है कि यह चिट्ठी अफ्रीका की हार की चिट्ठी है। अफ्रीका की हार इसी चिट्ठी में लिखी हुई थी।

विज्ञापन

नीदरलैंड की हार से भारत को फायदा

नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबला हराकर उलटफेर कर दिया था। इससे विश्व कप प्वाइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। किसी ने सोचा नहीं था कि विश्व कप में इतना बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। दूसरी ओर अफ्रीका की हार से भारत को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ