---विज्ञापन---

नवीन उल हक ने सुनाई विराट कोहली के साथ दोस्ती की पूरी कहानी, बताई अंदर की बात

Virat Kohli-Naveen Ul Haq: विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच पुराने विवादों को भुलाकार वर्ल्ड कप 2023 के बीच दोस्ती होती दिखी।

Virat Kohli-Naveen Ul Haq: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 में एक विवाद हुआ था। उस विवाद को लेकर वर्ल्ड कप 2023 में भी भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भी सरगर्मियां तेज थीं। हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब इन दोनों खिलाड़ियों का सामना हुआ तो कहानी कुछ और ही नजर आई। दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी लगाया। इतना ही नहीं विराट ने दिल्ली के क्राउड को भी नवीन के खिलाफ हूटिंग करने से मना किया।

अभी तक तो हम सब वो जान रहे थे जो दिख रहा था। अब खुद अफगानिस्तान के पेसर ने इसको लेकर पूरा सच बताया है। उन्होंने बताया है कि मैदान के अंदर दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बात हुई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि, विराट कोहली एक अच्छे इंसान हैं। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि जो हुआ सो हुआ लेकिन इसको लोगों ने बढ़ावा दिया। ऐसी बातें होती हैं और मैदान के बाहर दूर हो जाती हैं। पर ऐसा नहीं है अगर पूरा विवाद देखें मैदान पर विवाद के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान देखने को मिला था।

---विज्ञापन---

क्या बोले नवीन उल हक?

दिल्ली में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच दोस्ती होती हुई दिखी। दोनों खिलाड़ियों ने पुराने गिले-शिकवों को भुलाया। इसके बाद नवीन ने अपने और विराट के बीच हुई बातचीत को भी बताया। नवीन बोले कि, वह (विराट) एक अच्छे इंसान हैं। हम दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। ऐसी बातें अक्सर मैदान में होती हैं और मैदान के बाहर यह कुछ नहीं थीं। लोग इसे बड़ा बनाते हैं। उन्हें एक मसाले का मुद्दा चाहिए अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए। आगे नवीन ने बताया कि, विराट बोले कि अब बस हम खत्म करते हैं तो मैंने भी हां अब खत्म करते हैं। हम दोनों ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को गले लगाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:-

ICC WC 2023: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, अब यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने

‘सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम और जीत के लिए लड़ने का हक…’ विराट-नवीन के मिलन पर गंभीर का आया रिएक्शन

First published on: Oct 12, 2023 02:57 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola