क्या अब MS Dhoni भी बनेंगे यूट्यूबर? माही ने खुद दिया जवाब

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक यूट्यूबर बनने पर बयान दिया है। पढ़ें क्या धोनी भी एक यू्ट्यूबर बनने वाले हैं।

Ms Dhoni Will be a You tuber IPl 2024

महेंद्र सिंह धोनी।

विज्ञापन

Will Dhoni Become a YouTuber: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसी कारण से उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी दिलाई है, यही कारण है कि कप्तानी में धोनी की दाद पूरी दुनिया देती है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से पहले ही संन्यास से लिया है, अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते दिखते हैं। इस बीच धोनी ने यूट्यूबर बनने पर बयान दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या अब धोनी भी यू ट्यूबर बनने वाले हैं।

विज्ञापन

‘यूट्यूबर बनना काफी मुश्किल’

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैं काफी मूडी व्यक्ति हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं यूट्यूबर बन सकता हूं। यूट्यूबर बनना मेरे लिए काफी मुश्किल है। यह मेरे अंदर स्वाभाविक तौर पर नहीं है, हो सकता है कि मैं इंस्टाग्राम की तरह ही यूट्यूब पर भी 2-4 वीडियो डालूं फिर एक साल के लिए गायब हो जाऊं, ऐसे में मेरा यूट्यूबर बनना काफी मुश्किल है। बता दें कि कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, इसमें स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मैदान पर दिखेगा माही का जलवा

धोनी से भी यह सवाल पूछा गया कि क्या अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी यूट्यूबर बनना चाहते हैं, इस पर धोनी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। धोनी ने कहा कि यह उसके बस की बात नहीं है। बता दें कि धोनी आईपीएल 2024 में भी अपने बल्ले से जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन धोनी ने कहा कि वह अभी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में धोनी आगामी आईपीएल सीजन में खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ