MS Dhoni का नया लुक वायरल, फैंस को याद आए 'माही' के पुराने दिन

MS Dhoni New Look: आईपीएल 2024 से पहले एमएस धोनी खुद की फिटनेस पर दे रहे ध्यान। धोनी की अब नई तस्वीर सामने आई है।

MS Dhoni New Look viral social media dhoni playing tennis photos ipl 2024

MS Dhoni New Look viral social media dhoni playing tennis photos ipl 2024 Image Credit: Social Media

MS Dhoni New Look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर से धोनी आईपीएल 2024 में फैंस को खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे धोनी का नया लुक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई धोनी की नई तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो और तस्वीर उनके फैंस अकाउंट्स द्वारा शेयर होती रहती है। अब धोनी की एक नई तस्वीर सामने आई है। जिसमें माही टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस को धोनी के पुराने दिन याद आए। जब महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बाल हुआ करते थे। फैंस को धोनी का के नया लुक पसंद आ रहा है। धोनी की इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तस्वीरों में धोनी काफी फिट भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है। अब एक बार फिर सीएसके धोनी की कप्तानी में छठी बार आईपीएल ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धोनी आईपीएल 2024 के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। फिटनेस पर भी माही काफी ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ